अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन, महज 38 साल की थी उम्र, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया है।महज 38 साल की उम्र में उनके निधन से लोग स्तब्ध हैं। प्रतीक यादव को सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस एहतियातन ज़रूरी कदम उठा रही है। शुरुआती प्रक्रिया में घर के जिस कमरे में प्रतीक यादव थे, उसको बंद करके रखा गया है. प्रतीक के मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी पुलिस ने जब्‍त कर लिया है।

प्रतीक की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिवार के लोग उन्‍हें अस्‍पताल लेकर पहुंचे। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि प्रतीक की मौत कैसे हुई।

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है।प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट को शव सौंप दिया गया है।हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, प्रतीक यादव की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि आज वो हमारे बीच नहीं है इसका दुख है मुझे। एक बहुत अच्छा लड़का, जो अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था। बहुत दुखद है कि वह हमारे बीच नहीं हैं। स्वभाविक है कि जो कानून कहता है, परिवार कहता है, उसको मानेंगे हम लोग।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial