महाराष्ट्र के सांगली में तेज हवा और बारिश के कारण एक मंदिर की निर्माणाधीन दीवार गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14-25 लोग घायल हो गए। यह हादसा आंधी-तूफान के दौरान टीन शेड के नीचे खड़े होने पर हुआ।
जट तालुका के मोथेवाड़ी में आयोजित मरगुबाई देवी मेले के दौरान भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण हुआ। अचानक आए तूफान से बचने के लिए मेले में आए श्रद्धालुओं ने एक बड़ी दीवार के पीछे शरण ली। ठीक उसी समय तेज हवाओं के कारण दीवार के सामने बना एक टीन शेड उड़कर दीवार से टकरा गया। इसके चलते दीवार तुरंत ढह गई। इस दुखद घटना में छह लोगों की जान चली गई, जबकि 15 से 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आमतौर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं। सांगली मंदिर परिसर में लगभग 350 श्रद्धालु मौजूद थे। शाम को अचानक तेज हवाओं और भारी बारिश ने इलाके को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे श्रद्धालु दीवार के सहारे और टीन की चादरों के नीचे शरण लेने लगे। अचानक दीवार और टीन की चादरें गिर गईं, जिससे श्रद्धालु अंदर फंस गए।’ उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 से 14 अन्य घायल हो गए। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र के सांगली में दीवार गिरने से हुई जानमाल की हानि की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’









