कांग्रेस- DMK में बढ़ी दूरियां, लोकसभा में कांग्रेस के साथ नहीं बैठना चाहती डीएमके, सांसद कनिमोझी ने ओम बिरला को लिखा पत्र, TVK को समर्थन देने से नाराज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस और DMK के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने से नाराज DMK ने कांग्रेस से अपना गठबंधन खत्म कर दिया है। DMK ने लोकसभा में कांग्रेस सांसदों के साथ ना बैठने का फैसला किया है। इसको लेकर सांसद कनिमोझी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्टी लिखी है।

कनिमोझी ने लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखकर सिटिंग अरेंजमेंट बदलने की मांग की है। कनिमोझी ने कहा कि बदलते हालातों में कांग्रेस सांसदों के साथ बैठना उचित नहीं है।

तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बाद DMK और कांग्रेस के रिश्तों में बड़ी दरार सामने आई है।TVK को समर्थन देने से DMK काफ़ी नाराज़ है।DMK नेताओं ने कांग्रेस पर “पीठ में छुरा घोंपने”  आरोप लगाया है। 
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial