पश्चिम बंगाल: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है। आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है। इसके अलावा दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए हैं। शुभेंदु अधिकारी के बाद 5 अन्य बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडु को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।
इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। शुभेंदु अधिकारी ने शपथ से पहले ही साफ कर दिया था कि अब बंगाल में मैं नहीं हम सब मिलकर सरकार चलाएंगे।

इस मौके पर पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में BJP के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार को सम्मानित किया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।










