बिहार में नई सरकार बनने के बाद सड़कों पर हजारों युवा, पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, शिक्षक भर्ती को लेकर छात्र कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार: पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की TRE 4  शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारी शिक्षक भर्ती विज्ञापन में हो रही देरी का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि सरकार जानबूझकर भर्ती प्रक्रिया में देरी कर रही है, जिससे उनकी नियुक्ति में विलंब हो रहा है। 

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बीपीएससी की नई नियमावली का भी विरोध किया। उनका आरोप है कि नए नियम अभ्यर्थियों के हित में नहीं हैं और इससे भर्ती प्रक्रिया में नुकसान हो सकता है। प्रदर्शनकारी “TRE-4 विज्ञापन जारी करो” और “नियमावली वापस लो” जैसे नारे लगा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हजारों युवक और युवतियों ने पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला। जेपी गोलम्बर के पास पटना पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के आवास तक मार्च करने का ऐलान किया था। आंदोलनकारी जब रोकने के बाद नहीं माने और पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ने लगे तो पुलिस ने लाठियां बरसा दी। छात्रा छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

BPSC TRE 4.0 के उम्मीदवार, जो सालों से सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, युवा चिल्ला रहे हैं  “नौकरी दो, वादा निभाओ!” BPSC TRE 4.0 बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा है इसमें हजारों स्कूलों के लिए शिक्षकों की भर्ती होनी है। उम्मीदवार लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial