कोलकाता: आखिरकार पश्चिम बंगाल के सीएम के नाम का ऐलान हो गया है। शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को कोलकाता में विधायक दलों की बैठक में अधिकारी को नेता चुना गया। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अधिकारी के नाम का ऐलान किया गया।
शुक्रवार को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई जिसमें शुभेन्दु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन माझी को मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया है।पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शुभेन्दु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे विधायकाें ने आम सहमति से मुहर लगाई।
अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम और भवानीपुर से जीते हैं। उन्हाेंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया है। शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बनने जा रहे हैं।
शुभेंदु अधिकारी वो नेता हैं, जिन्होंने एक बार नहीं 2-2 बार ममता बनर्जी को हराया है। 2021 में नंदीग्राम में हराया और इस बार ममता के गढ़ भवानीपुर में जाकर भी ममता बनर्जी को मात दी। इसके बाद शुभेंदु की दावेदारी और मजबूत हो गई थी।








