JNU छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी, 4 पद के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में, ABVP और लेफ्ट में कड़ा मुकाबला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के लिए आज मतदान हो रहा है. चुनाव समिति के चेयरपर्सन रविकांत ने बताया कि इस बार कुल 9,043 छात्र मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जा रहा है. मतदान दो पाली में होगा. सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा. मतदान के बाद रात 9 बजे से मतगणना शुरू होगी और 6 नवंबर को अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे.

इस बार जेएनयू चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पर कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें करीब 30 प्रतिशत महिला उम्मीदवार शामिल हैं. वहीं काउंसलर पदों पर भी लगभग 25 प्रतिशत महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं, जिससे इस बार महिला भागीदारी में बढ़ोतरी हुई है.

इस बार चुनाव में वामपंथी छात्र संगठनों ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) ने मिलकर लेफ्ट यूनिटी के बैनर तले संयुक्त मोर्चा बनाया है. पिछली बार SFI इस गठबंधन का हिस्सा नहीं थी, लेकिन इस बार तीनों संगठनों ने साथ आकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवारों के रूप में अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा (AISA), उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका (SFI),
महासचिव पद पर सुनील यादव (DSF) और संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली (AISA) को मैदान में उतारा है.

वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष पद के लिए विकास पटेल, उपाध्यक्ष पद के लिए तान्या कुमारी, सचिव पद के लिए राजेश्वर कांत दुबे और संयुक्त सचिव पद के लिए अनुज को उम्मीदवार बनाया है. जबकि नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से विकाश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial