बिहार चुनाव- आरजेडी ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर सीएम पद चोरी किया, पीएम मोदी का महागठबंधन पर कड़ा हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा के भोजपुर जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. एनडीए के संकल्प को मजबूत बताते हुए पीएम मोदी ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीएम पद को लेकर घमासान को ‘गुंडागर्दी’ करार दिया और कहा कि नामांकन वापसी से एक दिन पहले बंद कमरे में यह खेल खेला गया.

एनडीए की एकजुटता बनाम महागठबंधन का घमासान: पीएम मोदी ने कहा कि राजद वालों में कांग्रेस की कनपट्टी पर बंदूक रख कर सीएम पोस्ट की उम्मीदवारी चोरी की है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि एनडीए विकास की राह पर अडिग है, जबकि विपक्षी गठबंधन आपसी कलह में उलझा हुआ है.

“आज विकसित बिहार के संकल्प के साथ पूरा एनडीए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस-आरजेडी में घमासान मचा हुआ है. नामांकन वापस लेने से एक दिन पहले बिहार में बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल खेला गया था. कांग्रेस नहीं चाहती थी कि सीएम पद पर आरजेडी के नेता का नाम तय हो, लेकिन आरजेडी ने मौका छोड़ा नहीं. आरजेडी ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर सीएम पद चोरी कर लिया, घोषणा करवाकर ही रहे.” नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

जनसभा में पीएम मोदी ने बिहार की नई एनडीए सरकार की योजनाओं पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “हमारी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत छोटे किसानों को 6,000 रुपये देती है. बिहार की नई एनडीए सरकार अपनी ओर से इस राशि में 3,000 रुपये और बढ़ाने जा रही है.” इसके अलावा, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए ‘बिहार दुग्ध मिशन’ की घोषणा का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. उन्होंने मछली पालन क्षेत्र में भी प्रगति का उल्लेख किया, “एक समय था जब बिहार दूसरे राज्यों से मछली आयात करता था, लेकिन एनडीए सरकार की नीतियों का परिणाम है कि अब बिहार दूसरे राज्यों को मछली भेजता है और बेचता है.”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial