बेगूसराय में अलग अंदाज़ में नज़र आए राहुल गांधी, मछली पकड़ने तालाब में कूद पड़े राहुल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेगूसराय: बिहार चुनाव के प्रचार में राहुल गांधी का अलग रूप देखने को मिला. बेगूसराय में मुकेश सहनी के साथ मछली पकड़ते नजर आए. राहुल गांधी मुकेश सहनी के साथ नाव से तालाब में छलांग लगायी. इस दौरान मछुआरों के साथ मिलकर जाल भी खींचा. राहुल गांधी का हौसला देख अन्य युवा भी तलाब में छलांग लगाए.

 बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया से भी राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें राहुल गांधी नाव से तालाब में छलांग लगाते दिख रहे हैं. साथ में मुकेश सहनी और कन्हैया कुमार भी नजर आए. इस दौरान राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे. इस दौरान राहुल गांधी युवाओं के साथ तालाब में तैरते नजर आए.

बेगूसराय के साथानीय लोगों ने बताया कि सुबह से ही मछली निकालने की प्रक्रिया की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान राहुल गांधी, मुकेश सहनी सहित कई नेता पहुंचे तो लोगों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राहुल गांधी बिना हिचकिचाए मछुआरों के साथ तालाब में उतर गए.

मछली निकालने के बाद राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और भोजन का स्वाद भी लिया. लोगों ने कहा कि ऐसा दृश्य यहां के लोगों ने नहीं देखा. इतने बड़े नेता मछुआरों के साथ तालाब में मछली पकड़ने के लिए उतर गए.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial