अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, सरदार पटेल को भारत रत्न मिलने में क्यों लगे 41 साल?’,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: पटना में गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर घोषणा की कि 31 अक्टूबर को हर साल सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय परेड का आयोजन होगा. केंद्र सरकार ने कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है. अपनी पीसी के दौरान अमित साह ने सरदार पटेल को भारत रत्न मिलने में देरी को लेकर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है.

कांग्रेस पर अमित शाह का हमला: कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि सरदार पटेल के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. सरदार पटेल को भारत रत्न मिलने में 41 साल लगे, क्योंकि कांग्रेस सरकार जिम्मेदार थी. कांग्रेस ने उनका स्मारक भी नहीं बनाया. गुजरात में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाया गया.

गृह मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं. उन्होंने आजादी के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई और गांधीजी के साथ आंदोलन की अगुवाई की. भारत का वर्तमान मानचित्र उनकी देन है, जिसके कारण लक्षद्वीप में तिरंगा फहराया जा सका.

पटना में संवाददाता सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल का एक भारत बनाने में सबसे बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने बताया कि अब हर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय परेड का आयोजन होगा, जो देश की एकता और अखंडता को मजबूत करेगा. इस बार ‘रन फॉर यूनिटी’ पूरे देश, सभी राज्यों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों में आयोजित होगा.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial