बरेली बवाल का Most Wanted IMC नेता नदीम खान गिरफ्तार; तौकीर रजा के करीबी का होटल-बरातघर सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली: आई लव मोहम्मद के समर्थन में बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव-हिंसा के मामले में पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है. इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद अब रविवार की रात पुलिस ने उपद्रव केस के मोस्ट वांटेड IMC के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खान को भी गिरफ्तार कर लिया है.

तौकीर रजा के करीबी का होटल सील: पुलिस ने रविवार की रात नदीम खान के साथ 22 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 16 पर बवाल करने और 6 पर मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद लोगों को भड़काने का आरोप लगा है. इसके साथ ही बरेली विकास प्राधिकरण ने मौलाना तौकीर रजा के करीबी के एक होटल और 2 बरातघर को सील कर दिया है.

शाहजहांपुर से गिरफ्तार हुआ नदीम: कोतवाल अमित पाण्डेय ने बताया कि आईएमसी नेता नदीम समेत 22 लोगों को रविवार देर रात शाहजहांपुर जिले के कटरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके जेल भेज दिया गया है. अब इस मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत कुल 34 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

बरेली बवाल में अब तक 49 की गिरफ्तारी: कोतवाल अमित पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को पथराव और फायरिंग में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इसको लेकर कोतवाली में 5, बारादरी में 2, किला, कैंट व प्रेमनगर थाने में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें 125 लोगों को नामजद किया गया है. तीन हजार से ज्यादा अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. अब तक 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial