जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र पर अपने वादों को पूरा न करके लद्दाख और जम्मू-कश्मीर दोनों के साथ विश्वासघात करने और राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी करके अविश्वास बढ़ाने का आरोप लगाया है.
अम्ब्दुल्ल्ला ने कहा कि सरकार पहले जम्मू-कश्मीर और अब लद्दाख के लिए अपने रोडमैप पर अमल करने में विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि लद्दाख को “असंभव” आश्वासनों से गुमराह किया गया है.
उन्होंने कहा, “जब आप चाहते थे कि वे (लद्दाख) हिल काउंसिल चुनावों में हिस्सा लें, तो आपने उन्हें छठी अनुसूची देने का वादा किया था. सभी जानते थे कि लद्दाख को छठी अनुसूची देना लगभग असंभव था. एक तरफ चीन और दूसरी तरफ पाकिस्तान से सीमा साझा करने वाले इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी रक्षा उपस्थिति की आवश्यकता होती है, जिसे छठी अनुसूची असंभव बना देती है. फिर भी, आपने चुनावी भागीदारी दिलाने के वादे किए.”
जम्मू-कश्मीर की राज्य का दर्जा बहाल करने की माँग पर, अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया.








