कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों और युवाओं से इसे रोकने की अपील पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की देश के युवाओं, खासकर जेन जी से की गई ‘वोट चोरी रोकने’ की अपील का कोई असर नहीं होगा। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि युवाओं को राहुल गांधी में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो अब अलग सोचते हैं। उनके पास प्रदर्शन के लिए समय नहीं है न ही उन्हें खोखले नारों पर भरोसा है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी की अपील जेन जी पर असर नहीं डालेगी। जो नेपाल से प्यार करता है, वह वहीं रह सकता है। राहुल गांधी अब जनता को सरकार गिराने के लिए तैयार नहीं कर सकते, इसलिए जेन जी को इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह चाल अब नहीं चलेगी।
राहुल ने की थी युवाओं से अपील
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जांच में जरूरी जानकारी नहीं दे रहा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरों’ को बचाने का आरोप लगाया। इसके बाद राहुल ने सोशल मीडिया पर युवाओं से अपील की कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि देश का युवा, छात्र और जेन जी ही संविधान बचाएगा, लोकतंत्र बचाएगा और वोट चोरी रोकेगा