यूपी में वाहनों पर जाति या धार्मिक शब्द लिखा है तो रहें सावधान; सख्त एक्शन की तैयारी कर रही योगी सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: यूपी में किसी भी वाहन पर कोई भी जातिसूचक या धार्मिक शब्द लिखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखे होने पर एक्शन का आदेश दिया है. परिवहन विभाग के अधिकारी अब कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं. यह भी मंथन किया जा रहा है, कि वाहनों पर कौन-कौन से शब्द लिखे होने पर एक्शन लिया जा सकता है.

प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त संजय  सिंह का कहना है, कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग मंथन कर रहा है, कि ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. जैसे ही विभाग को लिखित आदेश मिलेगा, प्रदेश भर में अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी. किसी भी तरह के शब्द वाहनों पर लिखने की मनाही है. इसका पालन सभी वाहन स्वामियों को करना होगा. अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो चालान और सजा के दायरे में आएंगे.

बसों पर भी होगा एक्शन: उन्होंने बताया कि अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिर से एक्शन की तैयारी शुरू कर दी गई है. परिवहन विभाग यह भी मंथन कर रहा है, कि ऐसे बस संचालक, जो अपनी जाति आधारित फर्म का रजिस्ट्रेशन कराते हैं, उन पर क्या एक्शन होगा? क्योंकि वह बसों पर फर्म का जातिसूचक शब्द लिखते हैं. नए आदेश के तहत अब ऐसे वाहनों पर भी एक्शन लेने की रणनीति बनाई जा रही है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial