अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा; कार-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, एक बच्चा-महिला समेत 5 जिंदा जले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में कानपुर नेशनल हाईवे पर अकराबाद के गोपी पुल के पास एक कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. घटना में कार में बैठे एक बच्चा, महिला, 2 पुरुष और ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई.

हादसे में ट्रक का परिचालक बुरी तरह जल गया. ट्रक अलीगढ़ से एटा जा रहा था. जबकि, कार एटा की तरफ से आ रही थी. तभी अचानक कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड जाकर ट्रक में सामने से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ट्रक दोनों में तुरंत आग लग गई.

हादसे में एक बच्चा, महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद नेशनल हाईवे जाम हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात अमृत जैन ने विस्तृत जानकारी दी है.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि मंगलवार की सुबह गोपी पुल पर दो गाड़ियों की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

घायलों को गाड़ी से निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया. हादसे में 05 लोगों की मृत्यु हुई है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial