समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान मंगलवार को जेल से रिहा होंगे. उनकी रिहाई का परवाना सीतापुर जेल पहुंच गया है. सुबह 8 बजे उन्हें रिहा किया जा सकता है. आजम खान अक्टूबर 2023 से सीतापुर जेल में बंद थे.
आजम खान पक्ष के वकील जुबेर अहमद खान ने बताया, मोहम्मद आजम खान पर मुकदमों की भरमार है. स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी एमएलए कोर्ट से लगभग 50 से ज्यादा मुकदमों में जमानती फाइल हुए थे और रिलीज आर्डर जारी हुए हैं. बाकी स्पेशल जज एमपी एमएलए कोर्ट से जारी हुए हैं.
सभी केस में मिली जमानत : वकील जुबेर अहमद खान ने बताया, आजम खान लगभग 2 साल पहले सीतापुर जेल गए थे. उनके खिलाफ निचली अदालत और स्पेशल जज एमपी एमएलए की कोर्ट जितने भी पेंडिंग केस थे सभी जमानत होने के बाद सिक्योरिटी बॉन्ड फाइल हो चुके हैं.
सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दाखिल : कोर्ट में एक्सेप्ट होने के बाद रामपुर से परवाना जारी हो गया और सीतापुर जेल में रिसीव हो गया है. सोमवार को प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी इसलिए कल (23 सितंबर) आजम खान सीतापुर जेल से रिहा हो जाएंगे. आजम खान एडिशनल चार्जशीट दाखिल कर कुछ धाराएं बढ़ाए जाने के मामले में वकील जुबेर अहमद ने कहा कि मामले में आजम पहले से ही बेल पर थे सुप्रीम कोर्ट में भी पिटीशन दाखिल हो चुकी है.
समर्थकों में खुशी का माहौल : वहीं आजम खान की रिहाई की खबर से रामपुर में समर्थकों में खुशी का माहौल है. समर्थक रामपुर से सीतापुर पहुंच गए। समर्थकों कहना है कि आजम खान कल जेल से रिहा हो रहे हैं. हम उन्हें रिसीव करने आए हैं. दो साल बाद हमारे लिए खुशी का दिन आया है.










