चमोली नंदानगर में बादल फटा, आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया अपडेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के बाद आपदा जैसे हालाता हैं. चमोली जिले के नंदानगर में बादल फटने की घटना हुई है. इस घटना के बाद से ही 10 लोग लापता बताये जा रहे हैं. कई घर जमीदोंज हुये हैं. सीएम धामी खुद चमोली नंदानगर मामले में अपडेट ले रहे हैं. इसके लिए सीएम धामी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून पहुंचे. आपदा कंट्रोल रूम से सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली.

इससे पहले सीएम धामी ने चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से आस पास के घरों को क्षति पहुंचने की घटना पर दुख जाताया. उन्होंने कहा स्थानीय प्रशास, नपुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. इस संबंध में निरंतर प्रशासन से संपर्क में हूं. स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहे हैं.

इसके बाद सीएम धामी ने शासकीय आवास पर बैठक ली. जिसमें सीएम धामी ने चमोली जनपद के नंदानगर घाट क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी से फोन पर भी बात की.

इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, आपदा राहत कार्यों में तेजी लाने, घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है आपदा प्रबंधन विभाग को अतिशीघ्र प्रभावित क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए हैं.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial