दिल्ली के निजामुद्दीन में बड़ा हादसा, दरगाह के कमरे की छत गिरी, एक बच्चे समेत पांच की मौत; नौ लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली  में शुक्रवार को  निजामुद्दीन इलाके में बड़ा हादसा हो गया. हुमायूं के मकबरे के पीछे स्थित फतेह शाह की दरगाह की दीवार व छत का एक हिस्सा अचानक ढह गया. इस दौरान कई लोग दरगाह के भीतर मौजूद थे, जो मलबे के नीचे दब गए। जिसमें 3 महिलाओं और 2 पुरुषों की मौत हो गई है, जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं.  कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, अब तक 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान पूरा हो  गया है। अब मलबे में कोई नहीं है। हादसे के वक्त इस कमरे में करीब 15 लोग आराम कर रहे थे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial