हैदराबाद: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जो देश के सशस्त्र बलों के प्रति एक श्रद्धांजलि है. इसी पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी किया है.
शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी अभिनीत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने फैंस को तोहफा दिया है. मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है. साथ ही, उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है.
‘बॉर्डर 2’ के पोस्टर में सनी देओल अपने सैनिक अवतार में नजर आ रहे हैं , जो मूल फिल्म ‘बॉर्डर’ में उनकी अविस्मरणीय भूमिका की याद दिलाता है. लड़ाकू पोशाक पहने और बाजूका पकड़े हुए, देओल देश के प्रति अपने कर्तव्य और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में वह उस भावना को फिर से जगा रहे हैं, जिसने ‘बॉर्डर’ को भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर बना दिया था.
मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है और कैप्शन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, ‘हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे फिर एक बार. ‘बॉर्डर 2′ 22 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.’
निर्देशक अनुराग सिंह ने कहा, ‘स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म की रिलीज का तारीख का एलान करना प्रतीकात्मक है. यह दिन हमें भारत की आजादी के लिए हमारे सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है और हमारी फिल्म भी यही करती है. इस कहानी के माध्यम से उनकी अमर भावना का सम्मान करना सम्मान और सौभाग्य की बात
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता सहित एक शक्तिशाली प्रोडक्शन टीम के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है. अनुराग सिंह की निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे दमदार कलाकार हैं. देश भावना को जगाने वाली यह फिल्म 22 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी.










