अनुराग ठाकुर ने ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा- अंबेडकर को चुनाव में हराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बड़ा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बहुत पहले ही चुनावी भ्रष्टाचार की नींव रखी थी. कांग्रेस और सीपीआई ने मिलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की हार सुनिश्चित की थी.

कांग्रेस हर चुनावी हार के बाद नए बहाने ढूंढती है:
अनुराग ठाकुर ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का चुनाव हारने का रिकॉर्ड रहा है. कांग्रेस के भीतर ही राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठते रहे हैं. जब भी वह चुनाव हारते हैं, तो ईवीएम और मतदाताओं को दोष देते हैं. ऐसे कई उदाहरण हैं जब कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के लिए ईवीएम में हेराफेरी की गई है. उन्होंने ईवीएम पर प्रतिबंध लगाने और फिर से बैलेट पेपर के इस्तेमाल की भी मांग की. कांग्रेस हर चुनावी हार के बाद नए बहाने ढूंढती है. वे आत्मचिंतन नहीं करते, बल्कि चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते हैं.

भीमराव अंबेडकर को हराने कांग्रेस सीपीआई की बड़ी भूमिका
बीजेपी नेता ने कहा कि साल 1952 में कांग्रेस और सीपीआई ने मिलकर भीमराव अंबेडकर की हार सुनिश्चित की थी. कांग्रेस ने 1952 में ही चुनावी भ्रष्टाचार की नींव रखी थी.

राहुल गांधी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘अगर आप देश या दुनिया पर नजर डालें तो मैं कहूंगा कि अगर किसी नेता के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ है.

बिहार चुनाव हारते देख कांग्रेस ने झूठे आरोप लगाने में जुट गई:

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस बिहार चुनाव हारते देख पहले ही विपक्षी दलों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाने में जुट गई है. उन्हों कहा, ‘कल कुछ कांग्रेस के लोग कह रहे थे कि राहुल गांधी और कुछ नेताओं ने बवंडर खड़ा किया. ये बवंडर नहीं ब्लंडर है. जितने आरोप लगाए उसके बारे में कहूंगा धूल चेहरे पर थी पर आप आईना साफ करते रहे.

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘राहुल गांधी से मेरा सीधा सवाल है. आपको  किस बात का डर है? आप हलफनामा नहीं देते, सबूत नहीं देते, झूठे आरोप लगाते हैं और भाग जाते हैं. चुनाव के दौरान भ्रम फैलाना आपका तरीका बन गया है. बार-बार सबूत देने के अनुरोध के बावजूद, आपने संवैधानिक संस्थाओं के साथ मतदाता सूची के मुद्दे को उठाने से परहेज किया. राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने इसका पालन नहीं किया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial