शरद पवार के बाद राउत ने किया दावा- चुनाव से पहले उद्धव से मिले थे दो लोग, दिया था जीत का भरोसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राकांपा के प्रमुख शरद पवार के बयान का समर्थन करते हुए अब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया कि 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दो लोगों ने उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी और 60-65 मुश्किल सीटों पर ईवीएम के जरिए जीत सुनिश्चित करने का वादा किया था।

उन दो लोगों ने उद्धव से किया था संपर्क- राउत
संजय राउत ने दावा किया कि  विधानसभा चुनाव से पहले दो लोगों ने उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी से इनकार कर दिया था। बता दें कि इससे पहले शरद पवार ने शनिवार को दावा किया था कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दो व्यक्तियों ने उनसे मुलाकात की थी 60-65 मुश्किल सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का वादा किया था लेकिन  उद्धव ठाकरे ने इंकार कर दिया था।इससे पहले शरद पवार ने दावा किया था कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दो व्यक्तियों ने उनसे मुलाकात की थी और 288 में से 160 निर्वाचन क्षेत्रों में विपक्ष की जीत की गारंटी दी थी
लोकसभा में मिली जीत से हमें विधानसभा में जीत का विश्वास था’
राउत ने कहा, हमने उनसे कहा कि लोकसभा चुनावों में विपक्ष को शानदार जीत मिली है और हमें विश्वास है कि विधानसभा चुनावों में सत्ता में आएंगे। उन्होंने हमें 60-65 मुश्किल सीटें उन्हें देने को कहा और ईवीएम के जरिए जीत का वादा किया। हालांकि, ठाकरे ने कहा कि हमें ऐसा करने की जरूरत महसूस नहीं होती। राउत ने कहा कि उन्होंने हमें साफ साफ कहा था कि भले ही हमें उनकी मदद की जरूरत न हो लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने ईवीएम और मतदाता सूची के माध्यम से एक योजना तैयार कर ली है।

राउत ने कहा, उन्होंने हमसे कहा कि वे चुनावों में हमारी मदद कर सकते हैं। लेकिन हमने हमेशा निर्वाचन आयोग और लोकतंत्र पर भरोसा किया। दुर्भाग्य से जो लोग उद्धव और शरद से मिले, उनके दावे में सच्चाई हो सकती है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial