हे राम ! यह क्या हो गया… दुनिया से इस तरह जुदा हुए मां और तीन बच्चे; रोंगटे खड़े करने वाला था दृश्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांदा में पति से कहासुनी के बाद एक महिला ने तीन बच्चों को चादर से बांध नहर में छलांग लगा दी। डूबने से चारों की मौत हो गई। नहर में घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर मां और उसके तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला तो देखने वाला दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला था।

बांदा की केन नहर का पानी बंद होने के बाद जब दोपहर एक बजे तीन मासूम बच्चों और उनकी मां का शव मिला तो उन्हें देखकर मौजूद लोगों के मुंह से यही निकला कि हाय राम, यह क्या हो गया? जिन मासूमों के हाथ में राखी बंधनी थी, उन्हें मौत ने झपट लिया। पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हो गया कि महिला ने मासूमों को साथ लेकर जान दे दी।

नरैनी के रिसौरा में केन नहर के किनारे हाल यह था कि मां ने छोटे बेटे प्रिंस को अपनी कमर से लाल रंग की बेड सीट से बांध रखा था। बड़े बेटे हिमांशु व पुत्री अंशी को अपने हाथ से बांध रखा था। इसे मां की ममता कहिए या कुछ और लेकिन मां अपने बाद बच्चों को अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी।
महिला ने तीनों मासूम बच्चों को खुद से बांधा
यही वजह रही कि उसने अपने तीनों मासूम बच्चों को खुद से बांध लिया था, ताकि वे उससे छूटकर अलग न हो जाएं। वह अपने बच्चों सहित इस दुनिया को अलविदा कहना चाहती थी। बच्चों को भी मां पर कितना भरोसा रहा होगा कि उसकी बात आसानी से मान गए।
सवाल यह भी है कि कोई महिला इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकती है? बच्चों के साथ खुदकुशी करने की बात कभी पति-पत्नी के बीच विवाद या कहासुनी न होने की बात खारिज करने लगता है। लोगों को भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके बीच कभी विवाद नहीं रहा होगा।
10 घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को निकाला गया
घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बांदा ब्रांच की केन नहर पटरी पर शनिवार को सुबह पांच बजे रीना का कंगन, एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली। कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने पहुंचकर खोजबीन कराई। गोताखोरों की मदद से दोपहर एक बजे लगभग 10 घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया।पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया रात में महिला के पति के नशे में आने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial