रेस्क्यू की गई गुजराती महिला ने दुपट्टा फाड़ सीएम धामी को बांधी राखी, राहत कार्य की सराहना की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले का धराली क्षेत्र इन दिनों आपदा की मार झेल रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ग्राउंड जीरो पर रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इस दौरान शुक्रवार को हर्षिल में गुजरात की एक महिला पर्यटक ने अपने दुपट्टे का एक हिस्सा फाड़कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर राखी बांधी और आपदा राहत कार्यों के लिए आभार एवं सराहना प्रकट की.

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धराली में अचानक आई बाढ़ से पूरा शहर आपदा का शिकार हो गया है. कई सड़कें, पुल, इमारतें, होटल, होमस्टे और घर नष्ट हो गए हैं. लोग व्यथित हैं. आपदा से कृषि पूरी तरह तबाह हो गई है.

सीएम धामी ने लोगों को आश्वस्त किया है कि सरकार जल्द ही सब कुछ व्यवस्थित कर देगी. बिजली सेवा क्षतिग्रस्त हो गई है, जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं. मोबाइल सेवा बहाल कर दी गई है. गंगनानी सहित कई जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं. यहां आए 500 पर्यटकों में से 400 लोगों को हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाया गया है

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial