आज रात उत्तरकाशी में ही कैंप करेंगे सीएम धामी, हालातों पर रखेंगे नजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तरकाशी :तमाम चुनौतियों तथा विषम परिस्थितियों की परवाह न करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को धराली में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे. जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर, हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. साथ ही सीएम धामी ने राहत कार्यों की समीक्षा भी की. तमामा हालातों के बाद सीएम धामी ने आज रात उत्तरकाशी में ही रुकने का फैसला लिया है.

आज सीएम धामी ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से मुलाकात की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री समयबद्ध तरीके से प्रभावितों तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से आवश्यक खाद्य और राहत सामग्री धराली क्षेत्र में पहुंचाई गई है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाते हुए, सामान्य स्थिति बहाल करना है.

सीएम धामी ने कहा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में शासन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की जा रही है. हर एक व्यक्ति की जान कीमती है. इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. सीएम धामी ने बताया सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत कर धराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा और इसके बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है. लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियाँ समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं. जिससे प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके. प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.

बता दें इस पूरे रेस्क्यू अभियान में यूकाडा के हेलीकॉप्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. मौसम की चुनौतियों के बीच बुधवार को यूकाडा के हेलीकॉप्टरों की कुल 7 सार्टी हुईं. इनमें से पहली सार्टी में पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे. दूसरी सार्टी के जरिये जिलाधिकारी उत्तरकाशी तथा एसपी उत्तरकाशी घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं अन्य सार्टी में जिला प्रशासन की टीम, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के कुल 22 लोग ग्राउंड जीरो पर पहुंचे. एनडीआरएफ के 28 जवान भी 2 सेटेलाइट फोन के साथ यूकाडा के हेलीकॉप्टरों के जरिये धराली पहुंच चुके हैं. यूकाडा के हेलीकॉप्टरों ने सेना के ले. कर्नल समेत 10 जवानों का धराली से रेस्क्यू किया है. सेना के 2 घायलों को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial