नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में मंगलवार को आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर उनका निधन हो गया।
सत्यपाल मलिक को 11 मई को किडनी में इंफेक्शन बढ़ने के चलते दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी दोनों किडनी खराब थी और उनका डायलिसिस हो रहा था. बीच में आराम मिलने पर उन्हें आईसीयू से आरएमएल के नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया गया था।
लेकिन बाद में फिर से नर्सिंग होम के ही आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. मलिक का इलाज नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर ललित की देखरेख में चल रहा था।
कुछ दिन पहले ही सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात कही थी. उन्होंने कहा था कि मैं रहूं या न रहूं पर मैं सच बताना चाहता हूं. उन्होंने ये भी आरोप लगाए थे कि उन्हें सरकार किसी तरह से फंसाने में लगी हुई है. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि उनके पास धन दौलत होती तो वो प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराते।










