दिल्ली में आज SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, कनॉट प्लेस से निकलेगा मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन की मेगा रैली के लिए मंच सज चुका है। SIR में गड़बड़ियों के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने के लिए, अलग-अलग राज्यों से  विपक्षी नेता और समर्थक दिल्ली पहुंचने लगे हैं। इंडिया गठबंधन ने रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है।

‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामलीला मैदान में 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ अन्य सीएपीएफ कंपनियों को भी तैनात किया गया है। पूरे मैदान को 14 जोन में बांटकर कर उस पर नजर रखी जाएगी। मैदान में 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।साथ ही ड्रोन और बॉडी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।

दिल्ली में आज सुबह से बॉर्डर पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ी हुई है।एक तरफ प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है, तो दूसरी तरफ रामलीला मैदान में विपक्षी INDIA ब्लॉक की रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस भी सतर्क है।

INDIA गठबंधन की महारैली पर दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि बड़ी तादाद में लोग यहां पर पहुंच चुके हैं। यह अपने आप में बताता है कि लोग जागरूक हो चुके हैं, अपनी वोट की कीमत पहचान चुके हैं और उनकी वोट की चोरी कौन कर रहा है, उसको भी इन्होंने पहचान लिया है।  ज्ञानेश कुमार जो मोदी और शाह की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं, उनको इस्तीफा देना ही पड़ेगा, उसके बिना और कोई रास्ता नजर नहीं आता।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial