विधानसभा सत्र के समापन पर सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं, कहा – ‘अभी बहुत आगे जाना है’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा का दो दिवसीय सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मीडिया से मुखातिब हुए। मौजूदा सरकार के कार्यकाल के आखिरी विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री की इस बातचीत को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

सीएम धामी ने अपने संबोधन में युवाओं को रोजगार देने, सरकारी भर्तियों को लगातार जारी रखने, खराब सड़कों को ठीक करने, पहाड़ों से पलायन रोकने और महिलाओं को सशक्त बनाने जैसे मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा।

उन्होंने 10 हजार नौकरियों के लिए तैयार कैलेंडर को पूरा करने का भरोसा दिया और अब तक 35 हजार से अधिक नियुक्तियां किए जाने का जिक्र किया।इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय महत्व की एक बड़ी परियोजना, उससे जुड़े पुनर्वास और आर्थिक व्यवस्था को लेकर भी जानकारी दी।सीएम धामी ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे भ्रम फैलाने और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं। बातचीत के अंत में धामी ने कविता की पंक्तियां सुनाकर विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ‘अभी बहुत आगे हमें जाना है…

सीएम धामी ने सरकारी भर्तियों और युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर कहा कि जब उन्हें पहली बार मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली थी, तब उन्होंने खाली पदों को ईमानदारी से भरने का संकल्प लिया था सरकार ने 10 हजार नौकरियों के लिए जो कैलेंडर तैयार किया है, उसे पूरी तरह पूरा किया जाएगा।

धामी ने कहा-

देवभूमि का आशीर्वाद लिए, सांसों में शंखनाद लिए, हमें मिलकर कदम बढ़ाना है, हमें मिलकर चलते जाना है,

अभी बहुत आगे हमें जाना है, अभी बहुत आगे हमें जाना है. जन-जन का विश्वास लिए, आंखों में नौ आकाश लिए।

हमें सूरज नया उगाना है, हमें सूरज नया उगाना है, अभी बहुत आगे हमें जाना है, अभी बहुत आगे हमें जाना है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial