उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक समेत चार राज्यों में हुए 28 विधान परिषद सीटों के चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ़ एक सीट जीती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर तंज कसा है।
पीएम मोदी ने लिखा कि “4 बड़े राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए गए। अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?”
कांग्रेस अक्सर चुनावों में अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ती रही है, लेकिन ये MLC चुनाव (बैलेट पेपर) के जरिए ही कराए गए थे। इसके बावजूद पार्टी एक सीट पर जीत हासिल कर सकी।
नागपुर स्नातक (MLC) सीट के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार सुधाकर कोहळे को हराया है।









