दिल्ली के कारोबारी संगठन CTI ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बुधवार को फिर कहा पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि हम टकराव नहीं चाहते, हम संवाद चाहते हैं। साथ ही दिल्ली 20 बाजार, 20 व्यापारी का जिक्र करते हुए मिलने के लिए 20 मिनट का समय मांगा है।
CTI ने यहां रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के कारण कारोबार में बाधा आने की आशंका जताते हुए व्यापारियों की चिंताओं से उन्हें अवगत कराने और रैली स्थगित करने का अनुरोध किया है।
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने राहुल गांधी से रैली को स्थगित करने का आग्रह किया है। बृजेश गोयल ने कहा कि 20 बाजारों के प्रतिनिधि उन्हें बताना चाहते हैं कि प्रस्तावित रैली से कारोबार किस तरह प्रभावित हो सकता है।
बृजेश गोयल ने पत्र में कहा कि रामलीला मैदान के नजदीक के 20 बड़े होलसेल बाजारों के 20 व्यापारी प्रतिनिधि राहुल गांधी जी से सिर्फ 20 मिनट का मिलने का समय चाहते हैं।
बृजेश गोयल ने कहा, “हम लड़ाई नहीं, बातचीत चाहते हैं। राहुल जी खुद कहते हैं कि मैं सबकी सुनता हूँ, छोटे व्यापारियों की आवाज सुनता हूं। तो हम 20 बाजारों के व्यापारी उनसे 20 मिनट मांग रहे हैं।









