उत्तराखंड की महिलाओं को सौगात, धामी सरकार ने करवा चौथ पर घोषित की छुट्टी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने करवा चौथ पर प्रदेश की महिलाओं को छुट्टी की सौगात दी है। उत्तराखंड सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की जानकारी दी है।

आदेश में कहा गया है कि करवा चौथ पर्व के लिए गुरुवार 29 अक्टूबर को सरकारी- प्राइवेट कार्यालयों, सरकारी स्कूल कॉलेज और शासकीय प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। इससे करवाचौथ पर्व मनाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

करवा चौथ को लेकर प्रदेशभर के बाजारों में रौनक बढ़ी हुई है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखने वाली महिलाएं बाजारों में सजने-संवरने की खरीदारी में जुटी हैं, जिससे कपड़ा, सर्राफा, कॉस्मेटिक और मनिहारी की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial