श्राद्ध से लेकर सनातन तक, बीजेपी ने विपक्ष पर किया हमला, कहा- विरोध की राजनीति में मर्यादा भूल चुकी है कांग्रेस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड में श्राद्ध और सनातन परंपराओं को लेकर कांग्रेस की कथित टिप्पणी पर बीजेपी ने बड़ा हमला किया है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस पर दिवंगत आत्माओं और धार्मिक आस्थाओं के अपमान की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ  ही कोटद्वार के मोहम्मद दीपक प्रकरण और भारतीय सेना के शौर्य से जुड़े मुद्दे पर भी कांग्रेस से सवाल किए।

नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस अब राजनीतिक विरोध तक सीमित नहीं रही, बल्कि सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और दिवंगत आत्माओं को भी निशाना बनाने लगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पितृ श्राद्ध और तर्पण को लेकर कांग्रेस की कथित टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा के पतन की पराकाष्ठा बताया।

नरेश बंसल ने कहा कि श्राद्ध के दौरान लोग अपने दिवंगत पूर्वजों को श्रद्धा से याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण करते हैं। उनके मुताबिक यह सनातन परंपरा और आस्था से जुड़ा विषय है, लेकिन कांग्रेस राजनीतिक विरोध में इस तरह की परंपराओं का भी मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हट रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत को लेकर भी विवादित बयान दिए गए।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial