पहली बार बनबसा में धामी कैबिनेट की हुई बैठक, कई फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं और डॉक्टरों को बड़ी सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत:  सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानि रविवार को चम्पावत के बनबसा एनएचपीसी परिसर में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

चम्पावत जिले के इतिहास में पहली बार  कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री ने  साफ किया कि अब कैबिनेट की बैठकें केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न जनपदों में भी आयोजित की जाएंगी।

धामी कैबिनेट की अहम फैसले:

युवाओं और डॉक्टरों को धामी की बड़ी सौगात

  • राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड/सैलरी में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। पहले मिलने वाले लगभग ₹75,000 के वजीफे को बढ़ाकर अब ₹1 लाख से अधिक कर दिया गया है।
  • युवाओं के लिए ₹200 करोड़ की एक नई कौशल विकास योजना (Skill Development Scheme) को मंजूरी दी गई है।
  • वर्ग-3 और वर्ग-4 के पट्टाधारकों (leaseholders) के नियमितीकरण (Regularisation) की समय-सीमा को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके तहत अब वर्ष 2004 के सर्किल रेट पर नियमितीकरण की कार्रवाई की जा सकेगी। 
  • फर्जी पैन कार्ड पर रोक: स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के अंतर्गत अब संपत्ति की खरीद-बख्त के लेन-देन में PAN वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है ताकि फर्जी पैन के इस्तेमाल को रोका जा सके। 
  • रुद्रपुर के मोदी मैदान में प्रस्तावित इंडोर एवं आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की लागत को संशोधित कर ₹2332.05 लाख तय किया गया है। इसमें अब स्क्वैश और बिलियर्ड्स की जगह जिम, टेबल टेनिस और बैडमिंटन जैसी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।
  • समूह ‘क’, ‘ख’, ‘ग’ और ‘घ’ के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अब प्रत्येक 5 वर्ष में अपनी संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य कर दिया गया है।
  • पहाड़ी क्षेत्रों में निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए न्यूनतम 2,500 वर्ग मीटर और मैदानी क्षेत्रों के लिए 20,000 वर्ग मीटर का बिल्ट-अप एरिया तय किया गया है।
  • बनबसा और टनकपुर के प्राचीन व पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण किया जाएगा ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले।

 

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial