INDIA ब्लॉक की बैठक में बनी सरकार को घेरने की रणनीति, खरगे बोले-चुनाव आयोग को कठपुतली की तरह किया जा रहा है इस्तेमाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: आज यानि बुधवार को INDIA ब्लॉक की अहम बैठक हुई। बैठक में सभी नेताओं ने खुलकर अपनी बात रखी। जो नेता बैठक में मौजूद नहीं थे, उन्होंने भी ऑनलाइन माध्यम से अपने सुझाव साझा किए। सभी नेता एकजुट होकर लोकतंत्र की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए तैयार हैबैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने विपक्ष की ओर से छह प्रमुख मांगें रखीं और दोटूक शब्दों में कहा कि विपक्ष पारदर्शिता की जगह गोपनीयता को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला स्तरीय Save Democracy मार्चनिकालाजाएगा

6 अक्टूबर को विपक्षी पार्टियों के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे।

विपक्षी पार्टियों के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ़्ते में राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे।

INDIA गठबंधन पांच बड़ी रैलियां आयोजित करेगा।1 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी, जिसमें हम ‘वोट चोरी’ से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।

खरगे ने कहा कि INDIA गठबंधन की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट में SIR से जुड़े सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि आगामी चुनावों में ईवीएम के बजाय केवल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जाए।

मोदी-शाह चुनाव आयोग से कठपुतली की तरह काम करा रहे हैं। ये लोग सिर्फ वोटों की चोरी करके चुनाव जीत रहे हैं। जब हमारे लोग इसका विरोध करते हैं, तो उन्हें परेशान किया जाता है।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि INDIA गठबंधन की बैठक में काफी अच्छी चर्चा हुई है और वोट चोरी से जुड़े मामले पर सभी से बात हुई। हम सभी का मानना है कि BJP, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला किया है। इसके खिलाफ हम मजबूती से अवाज उठाएंगे।

इसके अलावा ममता बनर्जी ने भी चुनाव आयोग पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि BJP ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके अलग-अलग राज्यों में सरकार बनाई। लेकिन अब पर्दाफाश हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार चोर है, डाकू है।

उसने लोगों का वोट चोरी किया, EVM मशीनों को जला दिया और काउंटिंग में गड़बड़ी की। इसलिए ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना होगा।

अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। हम सभी मिलकर इस ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ेंगे। ममता ने कहा कि हम लड़ेंगे, जीतेंगे.. लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे। 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial