चुनाव आयोग विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- ‘इसे अगले हफ्ते सूचीबद्ध किया जाए’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: चुनाव आयोग मामले पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करने के लिए सहमति दे दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा है कि इसे अगले हफ्ते सूचीबद्ध किया जाए।

इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अन्य दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की मंजूरी के बिना निर्वाचन आयोग के नाम पर एकतरफा फैसले लिए।

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के चुनाव आयोग की ओर से अकेले फैसले लेने के अधिकार पर सवाल उठाने वाली नई याचिका को अगले हफ्ते सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है।

सीनियर वकील विकास सिंह ने आज CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामला रखा है। विकास सिंह ने कहा कि कानूनी नियमों के अनुसार कई सदस्यों वाले आयोग के फैसले सर्वसम्मति या बहुमत से होने चाहिए।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial