यूपी- महोबा में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने पहुंची नगर पंचायत की टीम पर दबंगों ने किया हमला, EO को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 11 लोगों के खिलाफ मामल दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी : महोबा के कुलपहाड़ इलाके में सरकारी जमीन पर कथित अवैध निर्माण रोकने पहुंची नगर पंचायत की टीम प दबंगों ने हमला कर दिया जिसके बाद  हड़कंप मच गया। आरोप है कि कार्रवाई से नाराज लोगों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को घेर लिया। इसी दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार को निशाना बनाते हुए उनके साथ मारपीट की गई। हमले में EO गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर के लिए मौके पर ही बेहोश हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यहां सरकारी जमीन पर कथित तौर पर निर्माण कराए जाने की सूचना नगर पंचायत को मिली थी। शिकायत के बाद नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद कराने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोग कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया।

आरोप है कि इसी दौरान भीड़ ने EO संजीव कुमार के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर पीटा। इस हमले में उनके सिर, नाक और आंख के पास चोटें आईं। मारपीट के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। अधिकारी को इस हालत में देखकर नगर पंचायत कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने किसी तरह संजीव कुमार को हमलावरों के बीच से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अब घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ पूरे विवाद की वजह और हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial