जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल, छात्रों ने मनाया जीत का जश्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों को आंदोलन के बाद बड़ी जीत मिली है। लगभग 20 साल के लंबे इंतजार और कैंपस में लगातार 18 दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बाद जामिया प्रशासन ने झुकते हुए छात्रसंघ की बहाली और चुनाव कराने की मांगों को पूरी तरह स्वीकार कर लिया है।

छात्रसंघ के नए संविधान को मंजूरी देने और उसे लागू करने के लिए प्रशासन ने 15 मई 2027 तक की  डेडलाइनतय की है। आगामी नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने के 6 हफ्तों के भीतर ही छात्रसंघ चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।

आंदोलन के दौरान यूनिवर्सिटी द्वारा जिन छात्रों को निलंबित या निष्कासित किया गया था, उन पर की गई सभी दंडात्मक कार्रवाइयों को वापस ले लिया गया है।

जामिया में जीत के बाद छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। भूख हड़ताल में बैठने वाले छात्र प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसे जामिया के इतिहास और विरासत में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। यह छात्रों के लिए एक बड़ी जीत है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial