नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, पीएम मोदी के साथ एक मंच पर होंगी दुनिया की बड़ी महाशक्तियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने जा रहा है । दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में 21 देश शामिल होंगे, जिसमें ब्राज़ील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, भारत, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्‍त अरब अमीरात शामिल हैं।

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अबदुल फताह अस्‍सीसी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन शामिल होंगे।

BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी की कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी, जिसमें शाम 5:45 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अहम मुलाकात शामिल है। इससे पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत कई नेताओं से शुक्रवार को मुलाकात की थी।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial