यूपी- सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर  कलेक्ट्रेट परिसर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद के एक हिस्से पर शनिवार सुबह बुलडोजर कार्रवाई की गई। प्रशासन ने रात में मस्जिद को सील करने के बाद सुबह से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाके में भारीके बीच हुआ ध्वस्तीकरण पुलिस फोर्स तैनात रही। सभीके बीच हुआ ध्वस्तीकरण प्रवेश माके बीच हुआ ध्वस्तीकरणर्ग के बीच हुआ ध्वस्तीकरणबंद कर दिए गए और इलाके में हाई अलके बीच हुआ ध्वस्तीकरणर्ट के बीच हुआ ध्वस्तीकरणजैसा माहौल रहा।

प्रशासन की टीम ने शुक्रवार देर रात मस्जिद को सील कर दिया था। इसके बाद आज सुबह बुलडोजर मौके पर पहुंचा और मस्जिद के उस हिस्से को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसे प्रशासन सरकारी जमीन पर बना हुआ मानता है। कार्रवाई को देखते हुए कलेक्ट्रेट के सभी एंट्री पॉइंट बंद कर दिए गए। मौके पर एडीएम और नगर निगम की टीम मौजूद रही। सुरक्षा के लिए 10 से ज्यादा थानों की पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई।

दरअसल पिछले महीने सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को अवैध मानते हुए उसे खाली कराने और ध्वस्तीकरण से जुड़ा आदेश दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने जिला जज की अदालत का रुख किया था और कार्रवाई पर रोक की मांग की थी। गुरुवार को जिला जज की अदालत ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी और सिटी मजिस्ट्रेट के 16 जुलाई के आदेश को बरकरार रखा।

वहीं मस्जिद के ध्वस्तीकरण से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मुस्लिम पक्ष इस मामले को लेकर हाई कोर्ट जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि मामले को कानूनी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। इमरान मसूद का दावा है कि विवादित जमीन के रिकॉर्ड में वाहिद खान और याकूब खान के नाम दर्ज हैं और ये नाम पुराने समय से चले आ रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण एहतियाती कदम उठाए गए हैं। फिलहाल सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल अलर्ट मोड पर है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial