स्वतंत्रता दिवस के मौके पर योगगुरु बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा – देश में बहुत घपला हो रहा है, बेची जा रही हैं नौकरियां, सुधर जाओ नहीं तो आंदोलन करूंगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार: एक तरफ देश जहां आज़ादी का जश्न मना रहा है वहीं योगगुरु बाबा रामदेव ने Gen-Z आंदोलन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।  झारखंड में छात्रों के आंदोलन के सवाल पर योगगुरु रामदेव ने कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा है। छोटे छोटे स्कूल कॉलेजों से बच्चे निकल रहे हैं। वहां टीचर, किताब, लाइट, पानी और शौचालय जैसी इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की कमी है। जहां सब कुछ है, वहां पढ़ाई में नकल हो जाती है, पेपर लीक हो जाता है। रामदेव ने शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर बड़े सवाल उठाए हैं। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से सुर मिलाते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि उन्हें भी धरने पर बैठना पड़े।

बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि खासकर सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू के दौरान 90 से 99 प्रतिशत तक घोटाला होता है। अपने जाति, वर्ग, समुदाय और विचार के लोगों को नौकरी देते हैं और बाकियों को धक्का मार देते हैं। यह सब अपमानजनक और लोकतंत्र के खिलाफ है।

एक तरफ हम सत्यमेव जयते की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ पहले से तय करके लाखों करोड़ों रुपए लेकर नौकरियां बांटी जा रहीं हैं। यदि देश में आंदोलन ही चलते रहे तो, यह देश कैसे चलेगा। यह देश आगे कैसे बढ़ेगा।

रामदेव ने दो टूक कहा कि अभी भी समय है, सुधर जाओ। नहीं तो देश में और भी ज्यादा आंदोलन हो सकते हैं। स्वामी रामदेव ने कहा वैसे तो आंदोलन के नाम पर वह अराजकता का समर्थन और उसे बर्दाश्त नहीं करते हैं। लेकिन यह भी सच है कि देश में घपला भी बहुत है। ये घपले ठीक कर लो, कहीं ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को दोबारा आंदोलन करने पड़े।

स्वामी रामदेव ने कहा कि आज देश में नफरत और घृणा का ऐसा माहौल बन गया है कि देश की संसद में पक्ष और विपक्ष पाकिस्तान और हिंदुस्तान की तरह एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। देश में ऐसा नहीं होना चाहिए।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial