नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले सभी विजेताओं ने आज रविवार को पीएम मोदी से मुलाक़ात की। पीएम मोदी ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले सभी मेडलिस्ट से मुलाकात करने के साथ उनको पदक जीतने की बधाई दी और एक रील भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें उन्होंने कहा कि जो “खेलेगा वो खिलेगा”।
भारतीय दल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार 13 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर और 9 कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की, जिसके दम पर मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का बॉक्सिंग के अलग-अलग वजन कैटेगिरी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें कुल 7 गोल्ड और तीन सिल्वर सहित कुल 10 मेडल जीतने में सफलता हासिल हुई।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। ग्लासगो में हुए इस इवेंट में भारत ने कई ऐतिहासिक मेडल हासिल की, खासकर जूडो में भारत को पहली बार गोल्ड मेडल मिला। इस खेल में देश को पहला गोल्ड अस्मिता डे ने दिलाया, जबकि हर्ष सिंह भी देश के लिए गोल्ड जीतने में सफल रहे। जूडो में भारत ने कुल 4 मेडल अपने नाम किए।इसके अलावा बॉक्सिंग में भारत को सबसे ज्यादा मेडल मिले, बॉक्सिंग में भारत को 10 मेडल मिले जिसमें 7 गोल्ड मेडल शामिल थे।









