बजपी-RSS पर उत्तराखंड में बरसे खरगे, बोले- ‘इन्होंने आजादी के लिए कुछ नहीं किया’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड में अगले वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड के रामलीला मैदान हल्द्वानी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भ्रष्टाचारियों को भाजपा में शामिल करने का आरोप लगाया। 

अपने संबोधन में खरगे ने देवभूमि, वीरों की भूमि को नमन किया। इसके बाद कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट के पराक्रम की किस्से सुनाए।उन्होंने कहा, यहां की कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट बहुत मशहूर है और पूरे देश में इसका नाम है. देश का पहला परमवीर चक्र (शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा, कुमाऊं रेजिमेंट) भी यहीं मिला है। इसलिए आप गर्व के साथ कह सकते हैं कि हम देश की हिफाजत करने वाले लोग हैं, देश के लिए लड़ने वाले लोग हैं, देश की रक्षा करने वाले लोग हैं, देश को आजादी दिलाने वाले लोग हैं। देश की आज़ादी के लिए अहम रोल अदा करने वाले लोग हैं।

खरगे ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा और आरएसएस ने देश के लिए कुछ नहीं किया, आजादी के लिए कुछ नहीं किया। क्या कोई आरएसएस या भाजपा का व्यक्ति देश की आजादी के लिए जेल गया है? और अगर कोई गया भी होगा, तो कांग्रेस में रहकर भाजपा में चला गया होगा, लेकिन असल भाजपा के किसी व्यक्ति ने इस मूवमेंट में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन भाजपा, आरएसएस हमेशा देशभक्ति की बात कहती है।

खरगे ने कहा कि, देश की आजादी के लिए कांग्रेस ने ही लड़ाई लड़ी और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के लिए कुर्बानियां दीं। इसलिए कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। उत्तराखंड के लोग डरने वाले नहीं हैं, वो झुकते हैं तो सिर्फ देश के लिए। उन्होंने बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि,

आज देश के युवा बेरोजगार है। जबकि 30 लाख वैकेंसी खाली पड़ी हैं। प्रधानमंत्री ने दो करोड़ नौकरियां देने की घोषणा की थी। इस बारे में पूछना चाहिए। लोगों से झूठ बोलकर फंसाना बीजेपी की आदत है। 

उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विपक्ष के नेताओं को भाजपा में शामिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, जिन नेताओं पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते हैं, उनके भाजपा में शामिल होते ही उन्हें क्लीन चिट मिल जाती है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial