राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: केजरीवाल ने शुरू किया देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान, बोले- ‘पूरी व्यवस्था दोषियों को बचाने में लगी’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने श्रीराम मंदिर से जुड़े दान, भूमि और निर्माण घोटाले को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अभियान में शामिल होने और पीएम को पत्र भेजने की अपील की है।

इस दौरान केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। रोहिणी के जापानी पार्क से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।

केजरीवाल ने कहा कि देशवासियों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे और सख्त कार्रवाई करेंगे, लेकिन पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि कथित चोरों और घोटालेबाजों को बचाने की कोशिश की जा रही है।’ साथ ही उन्होंने दावा किया कि इससे लोगों का मोदी सरकार पर भरोसा कमजोर हुआ है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं। उन्होंने दावा किया कि 40 दिनों के भीतर मंदिर परिसर में चोरी की 70 घटनाएं सीसीटीवी में दर्ज हुईं, जबकि 8 महीने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग कथित रूप से हटा दी गई। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के चढ़ावे और निर्माण कार्य में भी गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार निष्पक्ष जांच की मांग करती रही, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के कारण पूरे तंत्र का इस्तेमाल कथित दोषियों को बचाने के लिए किया जा रहा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial