अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च में शामिल होने के लिए निकले थे घर से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडरअभिजीत दिपकेको दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिपके आज  शाम करीब 5:45 बजे नई दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के लिएएनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रवक्ता अनीश गावंडे के आवास से बाहर निकले ही थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

हिरासत में लिए जाने के दौरान दिपके और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। दिपके ने पुलिस से पूछा, “मैंने किया क्या है? तिरंगा फहराने से इतना डर क्यों लग रहा है?” उन्होंने यह भी कहा कि वह अकेले ही शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा फहराने जा रहे थे और उन्होंने कहीं भी कोई भड़काऊ बात नहीं कही थी।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कनॉट प्लेस इलाके में धारा 163 लागू है, जिसके तहत सुरक्षा और एहतियात के तौर पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने उन्को नोटिस भी जारी किया था और सेंट्रल पार्क न जाने की हिदायत दी थी।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial