कॉकरोच जनता पार्टी की “लहरा दो तिरंगा” यात्रा, 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, राजीव चौक से जंतर-मंतर तक कड़ी सुरक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आज प्रस्तावित “लहरा दो तिरंगा” यात्रा को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में तकरीबन 28 हजार सुरक्षकर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने यात्रा की अनुमति नहीं दी है। इसके साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू है।

यात्रा के मद्देनजर कनॉट प्लेस, राजीव चौक, जंतर-मंतर, संसद मार्ग व पालिका बाजार समेत लुटियंस दिल्ली के कई हिस्सों में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। पार्क के आसपास बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने और भीड़ जुटाने से बचने की अपील की है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कनॉट प्लेस, राजीव चौक और जंतर-मंतर के आसपास की सड़कों सहित 21 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे जब तक बहुत जरूरी न हो, कनॉट प्लेस और सेंट्रल दिल्ली के हिस्सों में जाने से बचें।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial