शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदला, अब परशुरामपुरी के रूप में जाना जाएगा, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी: योगी सरकार ने शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदल दिया है। जलाबाबाद को अब परशुरामपुरी के तौर पर जाना जाएगा। भगवान परशुराम की जन्मस्थली होने की वजह से इसका नाम बदलने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। दरअसल योगी  कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदल दिया गया है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार जलालाबाद का नया नाम “परशुरामपुरी” कर दिया गया है।
जलालाबाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में मशहूर है, जिसे अब परशुरामपुरी कहा जाएगा। स्थानीय लोगों के द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी कि इस स्थान का नाम भगवान परशुराम के नाम पर होना चाहिए, जिसके बाद अब सरकार ने नाम बदलने का फैसला लिया है। 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial