अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई। बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा का इस्तीफा सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया है।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति के स्वीकार कर लिया।
आज की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा की जगह लेने वाले नए सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की जाएगी। इसका फैसला बाद में किया जाएगा।
बैठक में वासुदेवानन्द सरस्वती ने कहा कि चढ़ावा चोरी की बातें सामने आने से हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं कृष्ण मोहन ने बैठक में बताया की शुरुआती जांच में जब अनियमितता पाई गई तब एफआईआर दर्ज करवाई गई। वहीं स्वामी परमानंद गिरी ने कहा कि धर्म की रक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है। जब लोग आस्था से जुड़ते हैं तो छोटी-छोटी बातों का खयाल रखना चाहिए।
वहीं ट्रस्ट की बैठक से पहले राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा है कि इस घटना से वह बहुत आहत हैं। महंत नृत्यगोपालदास ने कहा, “श्रीराम लला सरकार के मंदिर में हुई दान चोरी से मैं काफी आहत हूं। जिसने भी ये पाप किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।








