मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा, बैरिकेड तोड़ मंदिर के गेट से टकराया ट्रक, 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा हो गया। शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में करीब 15 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर सीएम मोहन यादव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दुख जताया है।

नवरात्रि के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित थी और पुलिस चेकपॉइंट बनाए गए थे। लेकिन यह बेकाबू ट्रक पुलिस बैरिकेड और स्टॉपर्स को तोड़ते हुए नीचे आया और दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालुओं, दुकानों तथा मंदिर के मुख्य गेट व बाहरी दीवार से जा टकराया।

हादसे की खबर मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामले में ट्रक मालिक मोहित सिंह और ड्राइवर दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial