बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी पर किया बड़ा हमला, बोले – देश के टुकड़े करने वाले गैंग, भाजपा कार्यकर्ता सिखाएंगे सबक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने इस पार्टी की तुलना ‘वायरस और कॉकरोच’ जैसे लोगों से की। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग असल में देश को तोड़ना चाहते हैं। यह देश के टुकड़े करने वाले गैंग है।

नितिन नवीन आरोप लगाया कि ‘वायरस और कॉकरोच’ जैसे लोग देश को तबाह करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘देश में वायरस और कॉकरोच जैसी पार्टियां आ रही हैं। ये वो लोग हैं, जो देश को खोखला करना चाहते हैं। इन वायरस और कॉकरोच जैसे लोगों पर ध्यान देने की जरूरत है। यह गैंग देश को बांटना चाहता है।’ भाजपा कार्यकर्ता ही इन्हें सबक सिखायेंगे।

उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का तिरंगा सम्मान से लहरा रहा है और हम घूम रहे हैं, तो यह कहीं ना कहीं भाजपा के कार्यकर्ता की ही देन है। यह भाजपा कार्यकर्ताओं की ही देन है कि आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

नितिन नवीन तेलंगाना दौरे पर हैं और नगर निगम चुनाव की तैयारी का जायजा लेने के लिए पार्टी के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने कहा कि इन लोगों ने शासन को लंबे समय तक सत्ता में रहकर केवल व्यक्तिगत लाभ का माध्यम बनाया। नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial