अयोध्या में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय होटल में नजरबंद, सैकड़ों समर्थकों के साथ राम मंदिर में दर्शन की थी योजना, कांग्रेस ने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस का एक डेलिगेशन आज अयोध्या जाने वाला था लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए जाने से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और सांसद उज्जवल रमन सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को उनके आवास और होटलों में नजरबंद कर दिया है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सांसद उज्जवल रमन सिंह, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और हरदोई में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया है। अजय राय को अयोध्या के ‘पद्म श्री पैलेस’ होटल में नजरबंद किया गया है। 

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का अयोध्या में राम मंदिर दर्शनप्रदेश अध्यक्ष अजय राय एक दिन पहले ही शाम ट्रेन के से अयोध्या पहुंच गए।उन्होंने स्टेशन के ही पास एक होटल में ठिकाना बना लिया था, लेकिन इस बात की भनक पुलिस को लग गई।उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे अलोकतांत्रिक करार दिया है और सवाल किया है कि क्या प्रभु राम के दर्शन करना कोई अपराध है? नेताओं का आरोप है कि उन्हें अयोध्या जाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा रात में ही हिरासत में ले लिया गया था।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial