कर्नाटक रवाना हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक, बेंगलुरु में 9 दिन रहेंगे रिसॉर्ट में, बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल : मध्यप्रदेश में सियासी उठापटक शुरू हो गई है। राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपने एक-एक विधायक को सुरक्षित रखने उन्हें लेकर कर्नाटक जा रही है। बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट का नाम घोषित होने के बाद से कांग्रेस को खरीद- फरोख्त का डर सता रहा है।  यही वजह है मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों को किसी दूसरे राज्य में ले जाने की रणनीति बनी , नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक कर्नाटक के लिए रवाना हुए हैं।

कांग्रेस विधायकों की रवानगी से पहले एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, ” हमारे विधायकों की संख्या 62 है पर राज्यसभा में वोटिंग इससे ज्यादा होंगी” उन्होंने कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

कांग्रेस विधायकों के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजिय सिंह ने कहा, ” बीजेपी के पास भ्रष्टाचार से जमा की हुई अकूट धनराशि है 15-20 करोड़ बांटना इनके लिए मामूली बात है।जब से ये पार्टी आई है, पूरे देश में खरीद-फरोख्त की राजनीति कर रही है।”

विधायकों को अन्य राज्य एयरलिफ्ट कर ले जाने के सवाल पर मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, ” आप सभी जानते हैं कि बीजेपी कैसे लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है।मैंने पहले भी आप लोगों को बताया कि हम ऐसे राज्य में विधायकों को ले जा रहे हैं, जहां हमारी सरकार है। ऐसा इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि बीजेपी मध्य प्रदेश में गड़बड़ी कर सकती है।”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial